प्राकृतिक खेती किसानों के लिए अनमोल वरदान: डॉ. अरविंद

गोरखपुर 23 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती को किसानों के लिए एक अनमोल वरदान बताते कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण अनुकूल है बल्कि यह किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम भी है।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के कृषि संकाय में आज एक व्याख्यान कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने भारतीय कृषि के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए किसानों की वर्तमान समस्याओं जैसे बढ़ती लागत, जलवायु
परिवर्तन और बाजार की अनिश्चितताओं पर चर्चा की। उन्होंने कृषि के सतत एवं तकनीकी विकास की संभावनाओं को
भी रेखांकित किया।
डॉ. सिंह का स्वागत करते हुए कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दुबे ने कहा कि इस व्याख्यान का उद्देश्य
विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती, कृषि का इतिहास, वर्तमान चुनौतियों तथा कृषि क्षेत्र के भविष्य से अवगत कराना है।
इस अवसर पर डॉ. विकास यादव, डॉ. आयुष कुमार पाठक, डॉ. शाश्वती प्रेमकुमारी, डॉ. नवनीत सिंह, सुरेश निषाद एवं
कृषि संकाय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास