खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने में यूपी देश में अव्वल : योगी

गोरखपुर 29 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के

माध्यम से देश प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के मामले में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी

राज्य है।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में नागपंचमी के अवसर पर खेल विभाग और जिला कुश्ती संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि खेलों से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों सरकारी नौकरी देने के मामले में प्रदेश पहले स्थान पर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताए अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश को तीसरा स्थान मिला है और इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ योगदान है। एक तरफ ग्रामीण स्तर तक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है तो दूसरी तरफ पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानजनक पुरस्कार राशि देने के साथ उन्हें सरकारी नौकरी की सुविधा दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले 11 सालों से खेल और खेल की गतिविधियों भारी परिवर्तन आया है। 2014 में पीएम मोदी ने खेलो इंडिया की घोषणा कर युवाओं और नागरिकों को खेलों की उपादेयता से अवगत कराया। प्रोत्साहन मिलने से 11 वर्षों के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने ओलंपिकए एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाड, वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है और इसमें उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत आठ वर्षों में प्रदेश सरकार ने राज्य में खेल अवस्थापना सुविधाओं के विकास और
खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अनेक कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय.अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं और प्रतिभागियों का सम्मान करने के साथ गांवए ब्लॉक और जिला स्तर तक खेल सुविधाओं का विकास किया है। गांव स्तर पर खेल के मैदानए ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर स्टेडियम बनाए गए। युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों के माध्यम से गांव.गांव के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट प्रदान किए गए।
योगी ने कहा कि सरकार से मिले प्रोत्साहन से प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक,एशियाड,कॉमनवेल्थ गेम्स,एशियाड
वर्ल्ड चैंपियनशिप और नेशनल गेम्स में मान बढ़ाया है। प्रदेश की खेल नीति के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में
मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार सरकारी नौकरी की सुविधा दे रही है।
अपने संबोधन में स्वस्थ शरीर के लिए खेलों की महत्ता का बताते हुए योगी ने प्राचीन भारतीय संस्कृति का उद्धरण
दिया और कहाए ..शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम..। अर्थात धर्म के सभी साधनों की पूर्ति के लिए शरीर ही माध्यम है।
धर्म के साधनों की पूर्ति के लिए शरीर का स्वस्थ रहना आवश्यक है। नियमित और संयमित दिनचर्या शरीर की प्रथम
पाठशाला है। इसके लिए खेल सर्वोत्तम विकल्प है। खिलाड़ी की आरोग्यता हमेशा उपयोगी बनी रहती है इसलिए सभी को
किसी न किसी खेल से जुड़ना चाहिए।
इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक
विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, युवा कल्याण
परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. विभ्राट चंद कौशिकए जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, जिला कबड्डी संघ गोरखपुर केअध्यक्ष अरुणेश शाहीए हॉकी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, कुश्ती संघ के पदाधिकारीगण आदित्य सिंह आगू, मया शंकर शुक्ल, सुरेश चंद्र उपाध्याय, कमल किशोर वार्ष्णेय, जय यदुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अधिकारी व गणमान्यजन मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास