यूपी नीट यूजी का काउंसिलिंग पंजीकरण शुरू
लखनऊ 21 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस एवं डेंटल कॉलेजों में बीडीएस में नीट यूजी 2025 के जरिये दाखिले को लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।अभी पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके बावत चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक कार्यालय द्वारा वेबसाइट पर काउंसिलिंग की समय सारिणी जारी कर दी गई है। वही नीट यूजी 2024 की अंतिम चक्र की काउंसिलिंग में सीट आवंटन के बाद दाखिला न लेने वाले कुल 78 अभ्यर्थी, नीट यूजी 2025 की काउंसिलिंग से डिबार कर दिया गया है।
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक किंजल सिंह ने सोमवार को बताया कि समय सारणी में केवल पंजीकरण व धरोहर राशि जमा करने की तिथि दी गई है। जिसमें 28 जुलाई 2025 तक पंजीकरण कराने के साथ ही प्रपत्र अपलोड करने होंगे। उन्होंने बताया कि मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) नई दिल्ली द्वारा ऑल इंडिया कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग 21 जुलाई से शुरू हो रही है। ऑल इंडिया की प्रथम चरण की काउंसिलिंग के बाद स्टेट कोटे की 85 प्रतिशत सीटों पर दाखिले के लिए काउसिंलिंग 30 जुलाई से शुरू होगी।
वहीं गत वर्ष नीट यूजी 2024 की अंतिम चक्र की काउंसिलिंग में सीट आवंटन के बाद दाखिला न लेने वाले कुल 78 अभ्यर्थी, नीट यूजी 2025 की काउंसिलिंग में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने काउंसिलिंग वार, पाठ्यक्रम पूरा किए बिना सीट छोड़ने वालों की सूची वेबसाइट पर जारी करते हुए डिबार घोषित कर दिया है।
सिंह ने बताया कि गत वर्ष नीट यूजी 2024 की स्ट्रेट वैकेंसी राउण्ड में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटन के बाद 47 अभ्यर्थियों ने दाखिला नही लिया था। नियमानुसार सभी को काउंसिलिंग 2025 के लिए प्रतिबन्धित कर दिया गया है। इसी प्रकार डेंटल कॉलेजों में दाखिला न लेने वाले आठ अभ्यर्थियों को प्रतिबन्धित कर किया गया है। एमबीबीएस के 10 और डेंटल कॉलेज के बीडीएस 13 अथ्यर्थियों को भी प्रतिबन्धित किया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें