चार देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र प्रस्तुत किए

चार देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र प्रस्तुत किए

नयी दिल्ली 29 जुलाई (वार्ता) चार देशों डोमिनिकन गणराज्य, तिमोर-लेस्ते, श्रीलंका और गैबोनीज़ गणराज्य के राजदूतों तथा उच्चायुक्तों ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किये।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार इन राजनयिकों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में अपने परिचय पत्र पेश किये।

परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत फ्रांसिस्को मैनुअल कॉम्प्रेस हर्नांडेज़, तिमोर-लेस्ते लोकतांत्रिक गणराज्य के राजदूत कार्लिटो नून्स, श्रीलंका की उच्चायुक्त सुश्री प्रदीपा महिशिनी और गैबोनीज़ गणराज्य के उच्चायुक्त गाय रोड्रिग डिकाय शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास