वाराणसी में आरओ/एआरओ परीक्षा मे आधे से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित
वाराणसी, 27 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा में वाराणसी जिले में आधे से अधिक अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 82 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुई। जिला प्रशासन के अनुसार, कुल 39,888 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 19,622 (49.19 प्रतिशत) अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 20,266 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होने बताया कि शहर और आसपास के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और पुलिस की कड़ी निगरानी में परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें