उत्तर प्रदेश में चल रहा है जंगलराज : अजय राय

प्रयागराज 24 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में प्रदेश में पूरी तरह से जंगल राज चल रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।

प्रतापगढ़ जिले में दो भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के घायलों से मुलाकात करने एसआरएन अस्पताल पहुंचे अजय राय ने कहा कि प्रतापगढ़ में अरुण मिश्रा और आदित्य मिश्रा को दौड़ाकर गोली मारी गई है लेकिन उनके यहां आने की सूचना पर एक भाई को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मामले में आरोपी भाजपा का ही सक्रिय सदस्य और ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह है। इसलिए उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होने सवाल किया कि आखिर गोलीकांड के आरोपी भाजपा नेता सुशील सिंह के घर पर बुलडोजर कब चलेगा। उन्होंने कहा है कि अगर दूसरे वर्ग का कोई व्यक्ति होता तो अब तक हाफ या फुल एनकाउंटर भी हो गया होता‌।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाए जाने के मामले में उन्होंने कहा कि योगी सरकार में जनता की समस्याएं नहीं सुनी जा रही है। मंत्री अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को लताड़ भले लगा रहे हैं, लेकिन वह भी उसी में शामिल है। उन्होंने कहा है कि ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा वृंदावन दर्शन के लिए गए थे। लेकिन वहां के गोस्वामियों ने उन्हें दर्शन नहीं करने दिया और भगा दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास