छांगुर बाबा के नेटवर्क का पता लगायेगी यूपी एटीएस


लखनऊ 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीते उर्फ नसरीन को सात दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरु कर दी।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि यूपी एटीएस ने छांगुर बाबा और उसकी मुख्य सहयोगी नीतू उर्फ ​​नसरीन को सात दिन की रिमांड पर लिया है। उनसे उनके गिरोह के नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और उनकी अवैध संपत्तियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
उन्होने बताया कि धर्मांतरण के आरोपियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने और ध्वस्त करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। पता चला है कि यह गिरोह पिछले 15 सालों से काम कर रहा है और धर्मांतरण करा रहा है। जिन लोगों के खिलाफ सबूत हैं, उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में मोहम्मद अहमद का नाम सामने आया है । एटीएस आगे की जांच कर रही है। ईडी ने एटीएस से इस मामले की एफआईआर मांगी थी।
गौरतलब है कि यूपी एटीएस ने एनआईए कोर्ट से दस से 16 जुलाई तक दोनो आरोपियों का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास