अयोध्या में याद किये गये रामचंद्र परमहंस दास
अयोध्या 27 जुलाई (वार्ता) श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के पुरोधा दिगम्बर अखाड़ा के पीठाधीश्वर सिद्ध संत रहे परमहंस रामचंद्र दास की पुण्यतिथि उन्हें राममंदिर आंदोलन के निर्णायक रणनीतिकार रूप में याद किया गया।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि पूज्य श्रीमहाराज रामचंद्र परमहंस दास का व्यक्तित्व विराट एवं सोच प्रखर राष्ट्रवादी थी। उनकी बेबाक शैली का सभी लोहा मानते थे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन को पूरे देश में जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित करने में रामचंद्र परमहंस दास, महंत अवैद्यनाथ और अशोक सिंघल के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे देश में सनातन संस्कृति के संवाहको मंदिर आंदोलन से बड़ी संख्या में जोड़ा।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ अनिल मिश्र, हनुमत निवास के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेशनन्दिनी शरण, विधायक वेद गुप्ता, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित बड़े संख्या में संत महंत धर्माचार्य एवं राजनैतिक दलों के नेताओं के श्रद्धांजलि अर्पित की और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन से जुड़े प्रसंगों की चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज रामचंद्र परमहंस दास की श्रद्धांजलि सभा में आना था, लेकिन सावन झूला मेला में बड़ी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें