वीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की बच्चों ने मनायी जयंती, दी श्रद्धांजली
गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र)। देश की आजादी के लिए अनोकों महापुरुषों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। जिसमे से एक थे क्रन्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद, जिनका योगदान सदैव ही भारत वासियों के दिल मे बसता हैं।
दिनांक 23 जुलाई दिन बुधवार को चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर भगवानपुर फ़र्टिलाइज़र कॉलोनी गोरखपुर स्थित केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल मे प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय द्वारा बच्चों मे देश के महापुरुषों व क्रांतिकारियों के प्रति आदर सम्मान जागृत करने व उनके कृतियों को स्मरण करने हेतू महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती मनायी गयी। जयंती के दौरान प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय,शिक्षिका ज्योति चौहान, पिंकी तथा बच्चों ने आजाद जी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने बच्चों को क्रान्तिकारी आजाद की जीवनी के बारे मे बताया कि चंद्रशेखर आजाद प्रखर देशभक्त थे तथा उन्होंने वीरता की नई परिभाषा लिखी थी। भारतीय क्रांतिकारी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान आजादी दिलाने के लिए उग्र युवाओं के एक समूह को संगठित और नेतृत्व किया था।
आज़ाद का असली नाम चंद्रशेखर तिवारी था। वे महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले असहयोग आंदोलन में भी शामिल थे।
वे अपने संगठनात्मक कौशल के लिए प्रसिद्ध थे। आज युवा पीढ़ी के लिए चंद्रशेखर आजाद एक प्रेरणा स्त्रोत है, जिनकी जीवन गाथा सुनकर युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने मे सफल होते हैं.आज भारत का प्रत्येक युवा क्रांतिकारी आजाद बनना चाहता है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें