गृह मंत्रालय का नए कार्यालय परिसर में शिफ्ट होने का काम प्रगति पर

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) गृह मंत्रालय का सेंट्रल विस्टा में एक नए, अत्याधुनिक कार्यालय परिसर में शिफ्ट होने का कार्य प्रगति पर है और अधिकांश कार्यालय नए परिसर में जा चुके हैं।

सेंट्रल विस्टा परियोजना का उद्देश्य भारत की संसद के लिए नई सुविधाओं का निर्माण करके शासन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, तथा भारत सरकार के सभी मंत्रालयों के लिए एक कुशल और दक्ष केंद्रीय सचिवालय का निर्माण करना है।
इस समय गृह मंत्रालय का सारा कामकाज रायसीना हिल्स स्थित ऐतिहासिक नॉर्थ ब्लॉक से संचालित हो रहा था लेकिन अब मंत्रालय ने कॉमन केन्द्रीय सचिवालय (सीएसएस) परिसर में शिफ़्ट होने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अधिकांश वरिष्ठ अधिकारी पहले ही नए कार्यालय में शिफ्ट हो गये हैं। महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के प्रमुख घटक, सीएसएस परिसर में राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी आधारभूत ढांचे को केंद्रीकृत और आधुनिक बनाने का लक्ष्य है।
नया परिसर उन्नत सुविधाओं और बेहतर सुरक्षा युक्त है, जो आधिकारिक कार्यों के लिए अधिक कुशल कार्य वातावरण सुनिश्चित करता है।
मंत्रालय की शिफ्टिंग का काम जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। इस नए परिसर में कई मंत्रालयों को समायोजित कर अंतर-मंत्रालयी समन्वय बेहतर हो जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास