निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में देखे गए सौ से अधिक मरीज

 निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में देखे गए सौ से अधिक मरीज

गोरखपुर 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में स्थित महंत

दिग्विजयनाथ आयुर्वेद चिकित्सालय द्वारा बुधवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें
विश्व आयुर्वेद मिशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. जीएस तोमर ने सौ से अधिक रोगियों
को परामर्श प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ. तोमर ने रोगियों को परामर्श देते हुए कहा कि आयुर्वेद सिद्धांतों के अनुसार वर्षा ऋतु में वात दोष
का प्रकोप स्वाभाविक रूप से होता है इसलिए इस समय गठिया आदि वात दोष से पीड़ित रोगियों की संख्या सबसे अधिक
है।
उन्होंने बताया कि तेल वात विकारों में बहुत प्रभावी होता है। उन्होंने कहा कि तिल, सरसों एवं मूँगफली का तेल
भोजन में अवश्य प्रयोग करें। पत्ते वाली सब्ज़ियों का प्रयोग न करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास