छांगुर के दो करीबी एटीएस के हत्थे चढ़े

 छांगुर के दो करीबी एटीएस के हत्थे चढ़े

अपराध 19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के दो करीबियों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि एटीएस ने छागुर गैंग के दो सदस्यों सबरोज उर्फ इमरान (42) और शहाबुद्दीन (36) को बलरामपुर जिले से गिरफ्तार किया। दोनो छांगुर के करीबी बताये जाते है जो ग़रीब मजबूर लोगों को आर्थिक मदद का आश्वासन देकर उन्हे धर्म परिवर्तन के लिये उकसाते थे।
गौरतलब है कि धर्मांतरण के आरोपी छांगुर और उसकी करीबी नसरीन से पूछताछ के बाद यूपी एटीएस 100 से अधिक लोगों को रडार पर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में छांगुर के 40 बैंक खातों में 106 करोड रुपए की लेनदेन का पता चला है। इनमें ज्यादातर राशि पश्चिम देशों से मिली है।
एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि जांच का उद्देश्य ठाकुर से जुड़े व्यक्तियों और संगठनों की ओर से प्राप्त विदेशी चंदे के स्रोत और उसके अंतिम उपयोग का पता लगाना है। संदेह है कि इन पैसों का इस्तेमाल या धर्मान्तरण के साथ ही साथ आतंकी फंडिंग के लिए भी कर रहा था। ईडी ने मुंबई में शहजाद शेख उर्फ इलियास शेख के महिमा और बांद्रा इलाके में स्थित ठिकानों को भी खंगाला था। जिसके खाते में एक करोड रुपए छांगुर में भेजे थे। वही लखनऊ के चिनहट इलाके में छांगुर के मददगार एक विभाग के बाबू के आवास को भी खंगाला गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास