लोगों की बातों को सुनना प्रशासन का काम :शाही
लोगों की बातों को सुनना प्रशासन का काम :शाहीदेवरिया,11 जुलाई(वार्ता) उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को कहा कि लोगों की समस्यायों को सुनना और उनका निराकरण करना प्रशासन का दायित्व है।
‘दिशा, की बैठक में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के तबादला संबंधी बयान पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर श्री शाही ने कहा कि लोगों की बातों को सुनना प्रशासन का काम है और उन्हें सुनना चाहिए। ऐसा कोई सरकारी आदेश नहीं है कि अधिकारी जनप्रतिनधि की बात न सुने।
उन्होंने कहा “ देवरिया मेरा गृह जिला है। मैं उस बैठक में नहीं था। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि के पास बहुत सारे काम आते हैं। उसे उन कामों को करना पड़ता है। स्थानांतरण वाली कोई बात नहीं है। वैसे, लोगों की बातों को सुनना प्रशासन का काम है और उन्हें सुनना भी चाहिए। ”
गौरतलब है कि पिछली सात जुलाई को दिशा की बैठक में एक विधायक ने अधिकारियों पर अपनी बात न सुने जाने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया था जिससे नाराज दिव्या मित्तल ने कहा था कि जनप्रतिनिधि ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए अधिकारियों पर दबाव न बनाएं। यह कहीं भी शासनादेश में नहीं है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें