व्यंजनों के जरिये दिया स्वास्थ्य और सुपोषण का संदेश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने कहा कि प्रदर्शनी के लिए चुने गए सभी चारों थीम काफी महत्वपूर्ण हैं और सभी ग्रुप्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। सुपोषण स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण अंग है। सुपोषित और सही खानपान से स्वस्थ जीवन का राह आसान हो जाती है और इस प्रदर्शनी के जरिए इस तथ्य को और भी बल प्रदान करने की कोशिश की गई। समुचित खानपान और संयमित दिनचर्या से मधुमेह और उच्च रक्तचाप सहित जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों से हमारा बचाव होता है।
इस अवसर पर एसीएमओ आरसीएच डॉ एके चौधरी, मंडलीय कीटविज्ञानी डॉ वीके श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी डॉ अश्विनी चौरसिया और एनएचएम से आदिल फखर सहित सेंटर के सभी शिक्षक और स्टॉफ प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
किया गया सम्मानित
एडी हेल्थ और सीएमओ सहित सभी अधिकारियों ने पौष्टिक व्यंजनों के सभी चारों स्टॉल का निरीक्षण किया और प्रशिक्षु एएनएम से संवाद भी किया। साथ ही प्रत्येक व्यंजन के बारे में जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने सभी चारों ग्रुप्स को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
एएनएमटीसी प्रभारी कंचन त्रिपाठी, एचईओ सरोज, ट्यूटर प्रतीक्षा सिंह, चेनता वर्मा, श्रृति मिश्रा, आराधना यादव, और राकेश राजपूत ने आयोजन में विशेष सहयोग किया। इस दौरान सी ग्रुप को प्रथम पुरस्कार, जबकि अन्य तीनों ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें