गोण्डा-अयोध्या धाम के बीच चलेगी मेला स्पेशल
गोण्डा-अयोध्या धाम के बीच चलेगी मेला स्पेशल
गोरखपुर, 14 जुलाई (वार्ता) अयोध्या में प्रसिद्ध सावन मेला में भाग लेने के लिये उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे ने गोंडा-अयोध्या धाम जंक्शन मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन करने का फैसला किया है।यह स्पेशल ट्रेन गोडा से 27 जुलाई से नौ अगस्त के बीच शुक्रवार को छोड़ कर प्रतिदिन अयोध्या के लिये चलेगी जबकि अयोध्या से यह ट्रेन शनिवार को हर रोज गोंडा के लिये प्रस्थान करेगी।गोंडा से यह गाड़ी रात नौ बज कर 40 मिनट पर प्रस्थान करेगी और बरुआचक,मोतीगंज,झिलाही,मनकापुर,टिकरी, नवाबगंज,कटरा तथा रामघाट हाल्ट होते हुये रात 11 बज कर 50 मिनट पर अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन अयोध्या से रात पौने एक बजे गोंडा के लिये छूटेगी और इन्ही स्टेशनों से होते हुये तड़के साढ़े तीन बजे गोंडा आयेगी।
इस गाड़ी मे डेमू के आठ कोच लगाये जायेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें