एकलव्य वन से शुरू होगी विशिष्ट वनों की स्थापना

 एकलव्य वन से शुरू होगी विशिष्ट वनों की स्थापना

लखनऊ, 16 जुलाई (वार्ता) पिछली नौ जुलाई को एक दिन में 37 करोड़ 21 लाख से अधिक पौधे रोपने वाले उत्तर प्रदेश में अब विशिष्ट वनों की स्थापना होगी।

राज्य स्तरीय आयोजनों को लेकर वन विभाग ने फाइनल तिथि भी जारी कर दी है। यह कार्यक्रम पूरे वर्षा काल के दौरान चलेगा। अलग-अलग प्रभागों को राज्य स्तर पर मुख्य आयोजन कर अलग-अलग वन स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 18 जुलाई को मीरजापुर से एकलव्य वन की स्थापना के साथ ही विशिष्ट वनों की श्रृंखला का आगाज होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय सभी आयोजनों को उत्सव के रूप में मनाने का निर्देश दिया है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' के तहत यह आयोजन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उक्त वनों की स्थापना सभी वन प्रभागों में होगी, लेकिन कई कार्यक्रम राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इनकी जिम्मेदारी संबंधित प्रभागों को सौंप दी गई है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संबंधित क्षेत्र के जोनल/मंडलीय मुख्य वन संरक्षक होंगे।
उन्होने बताया कि 2025 के वर्षा काल में भी विशिष्ट पौधरोपण की स्थापना व संरक्षण को लेकर वन विभाग मुस्तैद है। सरकार ने इस वर्ष शक्ति वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, त्रिवेणी वन, अटल वन, गोपाल वन, एकता वन, पवित्र धारा पौधरोपण, भाई-बहन पौधरोपण, शौर्य वन, एक पेड़ गुरु के नाम पौधरोपण के साथ ही अन्य क्रियाकलापों (सहजन भंडारा, औद्योगिक इकाइयों की भागीदारी से रोपण) पर भी जोर दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास