कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की साजिश: योगी

 कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की साजिश: योगी

मेरठ, 20 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कुछ लोग कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं । इस धार्मिक यात्रा से जुड़े सभी संगठनों से आग्रह है कि वो लोग ऐसे लोगों पर नजर रखें ।
योगी ने पत्रकारों से कहा कि सोशल मीडिया के जरिये और प्रत्यक्ष तौर पर भी इस बात की कोशिश हो रही है कि कांवड़ यात्रा को बदनाम किया जाये। कांवड़ संघों का भी दायित्व है कि वो यात्रा के दौरान छद्म वेश में शामिल लोगों पहचानकर इसकी जानकारी लें और प्रशासन को सूचित करें ।
उन्होने कहा कि, सभी सामाजिक संगठनों की तरफ़ से ये अभियान चलाया जाय ताकि सुरक्षा को लेकर कोई मुद्दा न बने। यात्रा के दौरा यातायात से जुड़ी समस्या का सामना न करना पड़े इसकी भी व्यवस्था की गई है ।
योगी ने कहा कि, कांवड़ियों के लिए जगह जगह पंडाल बनाए गए हैं और उनके स्वागत की व्यवस्था की गई है । साथ ही यह भी ध्यान रहे कि उत्साह और उमंग के बीच श्रद्धा के साथ खिलवाड़ न हो ।
गौरतलब है कि, मेरठ जाने से पहले योगी ने गाजियाबाद में स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के महंत नारायण गिरी ने विधिवत पूजन करवाया । इस दौरान उन्होंने दूधेश्वर मंदिर कॉरिडोर के निर्माण कार्य का जायज़ा लिया ।
मुख्यमंत्री पूजा के बाद कहा कि उन्होंने पवित्र सावन माह में भगवान भोलेनाथ से उत्तर प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि की कामना की । गाजियाबाद का यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं सनातन संस्कृति का जीवंत स्वरूप है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास