अवैध धर्मांतरण पर चुप क्यों है अखिलेश : भाजपा

अवैध धर्मांतरण पर चुप क्यों है अखिलेश : भाजपा

देवरिया,14 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता एस एस सिंह ने सोमवार को कहा कि अवैध धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) अखिलेश यादव की चुप्पी सवालों के घेरे में है।

श्री सिंह ने सोमवार को यूनीवार्ता से कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव कभी कुंभ ,तो कभी कांवड़ और हिन्दू धर्मगुरुओं पर सवाल उठा देते हैं। उन्होंने कहा जब छांगुर बाबा का पता चला कि वो जलालुद्दीन है। उस पर एक शब्द भी उनके मुख से नहीं निकल रहे हैं। वो तथाकथित छांगुर बाबा जो जलालुद्दीन बनकर हिन्दुओं का धर्मान्तरण कराने का आरोपी है। जिसका सम्बन्ध आईएसआई से है। जो विदेशों से फंडिंग लेकर देश की वाह्य और आन्तरिक सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ था। उस पर अखिलेश यादव एक भी शब्द नहीं बोलेंगे।
उन्होने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कोई राष्ट्रीय नीति न होकर मात्र वोट की नीति है और उनकी वोट की नीति बताती है कि केवल छांगुर बाबा रहते तो बोल देते। आज छांगुर बाबा जलालुद्दीन है,जो उनका चहेता है। उस पर अखिलेश यादव क्यो बोलेंगे। जो इनके वोट नीति का हिस्सा है। इसलिए इनके के जुबान पर अलीगढ का ताला लग गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास