संविदा कर्मियों को समय से वेतन देने के निर्देश

लखनऊ 23 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण के विरोध में जारी आंदोलन के बीच पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल ने संविदाकर्मियों को समय से वेतन देने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि कहीं से इस बाबत कोई शिकायत मिलती है तो फिर रेगुलर कार्मिकों का वेतन रोक दिया जाएगा। वहीं अध्यक्ष ने सभी मुख्य अभियन्ताओं को निर्देश दिये है कि बायोमीट्रिक उपस्थिति सौ प्रतिशत सुनिश्चित की जाये।
उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल ने बताया कि डिस्कॉम स्तर पर इसकी रेग्यूलर मॉनीटरिग करने को कहा गया है। जिससे संविदा कर्मियों आदि को समय से वेतन मिले। अध्यक्ष ने कहा कि जुलाई का वेतन रेग्यूलर कर्मियों को तभी मिलेगी जब संविदा कर्मिको को मिल जायेगा। अध्यक्ष ने कहा कि संविदाकर्मी या मीटर रीडर अल्पवेतन भोगी हैं। लाइन मैन कड़ी मेहनत करता है इन सब लोगों को समय से वेतन मिलना चाहिए।
उन्होंने निदेशक कार्मिक को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। गर्मी को देखते हुये विद्युत आपूर्ति को सामान्य बनाये रखने के लिए उठाए जा रहे कदम के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि आपूर्ति सामान्य रहे और सभी क्षेत्रों को प्रर्याप्त विद्युत मिले इसके लिये सभी अधिकारी अत्यधिक सजगता बरतने को कहा गया है। साथ ही उपभोक्ताओं को विद्युत व्यवधान और आपूर्ति के बारे में सही जानकारी देने को कहा गया है। कृषि फीडर और रूरल फीडर पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। जहॉ भी स्थानीय फाल्ट हो उन्हें कम से कम समय में ठीक किया जाये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास