सावन की शिवरात्रि पर काशी में बाबा के भक्तों पर पुष्प वर्षा

वाराणसी, 23 जुलाई (वार्ता) देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में सावन की शिवरात्रि महापर्व पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान घाट से लेकर मंदिर परिसर 'हर हर महादेव' के उद्घोष से गूंज उठा।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि आज शिवरात्रि के अवसर पर महादेव के भक्तों का स्वागत हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करके किया गया। मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए।
काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता व कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु मोहित सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा एक सराहनीय कदम है। इससे सनातन धर्म और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास