निकाली गई पौधों की बारात


भौंराबारी( दुर्गेश मिश्र)।कैंम्पियरगंज वन विभाग ने शनिवार को एक अनूठी पहल की। वन रेंज कार्यालय से पौधों की बारात निकाली गई। इस दौरान यू यस एकेडमी राजपुर व डीडी पब्लिक स्कूल मोहनाग के छात्र-छात्राओं को पौधे प्रसाद के रूप में वितरित किए गए।

वन महोत्सव के तहत 1 से 7 जुलाई तक पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अश्वनी जायसवाल और चौमुखा के चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह ने किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी समर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।छात्र-छात्राओं ने तख्तियों पर पर्यावरण संरक्षण के नारे लिखे। उन्होंने पेड़-पौधों के महत्व और पौधरोपण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाई। पैदल मार्च वन रेंज कार्यालय से शुरू होकर फॉरेस्ट रोड, स्टेशन रोड, करमैनी रोड, मुजुरी रोड, बसंतपुर, वनभागलपुर,कैंम्पियरगंज चौराहा  निकाला गया।

इस मौके पर उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राहुल सिंह, वन दरोगा अमित कुमार, बादल कुमार, दिनेश यादव, दीपक गुप्ता, विप्रांश मिश्रा,चन्द्रदेव यादव, अनिल यादव , बलिराम, आकाश कनौजिया, रोहित कुमार, विवेक मौर्य, हरिओम मद्धेशिया,सहित कैंम्पियरगंज पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास