न्यायमूर्ति गौड़ त्रिपुरा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
न्यायमूर्ति गौड़ त्रिपुरा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
नयी दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यायमूर्ति तोडुपुनुरी अमरनाथ गौड़ को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में त्रिपुरा के न्यायाधीश न्यायमूर्ति गौड़ की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति से संबंधित यह जानकारी दी गयी है।न्यायमूर्ति गौड़ की नियुक्ति से संबंधित यह घोषणा गुरुवार को की गयी। अधिसूचना के अनुसार, झारखंड उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम एस आर रामचंद्र राव के त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करने तक न्यायमूर्ति गौड़ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे।
त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर स्थानांतरण के कारण न्यायमूर्ति गौड़ को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें