बिहार की तरह यूपी में भी वोट डिलीट किये गये: अखिलेश

लखनऊ 22 जुलाई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी को वोट नहीं डालने देना चाहती है। बिहार में जो कार्रवाई चल रही है, इसी तरह उत्तर प्रदेश में वोट डिलीट किए गए थे। जिन लोगों ने 2019 के लोकसभा चुनाव में वोट डाला था, उनमें से कई लोगों के वोट 2022 के चुनाव में डिलीट कर दिए गए थे।

श्री यादव ने कहा “कि जब हमने आवाज उठाई तो चुनाव आयोग ने हमें नोटिस दिया था। समाजवादी पार्टी और हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में मेहनत करके ऐसे 18 हजार से ज्यादा लोगों की पहचान की, जिन्होंने पहले वोट डाला था। लेकिन अगले चुनाव में उनका वोट डिलीट कर दिया गया था, उनके शपथ पत्र लेकर चुनाव आयोग को भेजा था। लेकिन चुनाव आयोग ने किसी भी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।”
उन्होने कहा “ हम लोग चाहते हैं कि पहलगाम के मामले पर लोकसभा में चर्चा हो और जब चर्चा हो तो उस समय प्रधानमंत्री मौजूद रहे, क्योंकि बिना प्रधानमंत्री के क्या चर्चा और क्या बयान। पहलगाम हमले के मामले में क्या भूल हुई, क्या चूक हुई और क्या गलती हुई। क्या इंटेलिजेंस फेलियर हुई। इस तरह की घटना कोई एक बार नहीं हुई। पहलगाम में हुई, पुलवामा में भी हुई थी। भाजपा सरकार के समय में संसद भवन पर हमला भी हुआ था।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास