अजय राय की अगुवाई में आज बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए पदयात्रा
वाराणसी, 26 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय आज दोपहर तीन बजे अपने लहुराबीर (चेतगंज) स्थित आवास से पदयात्रा निकालकर बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए जाएंगे।श्री राय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि सावन का पवित्र माह चल रहा है। उन्होंने कहा “ हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और काशीवासी शनिवार को पैदल चलकर श्री काशी विश्वनाथ धाम के काशी द्वार पहुंचेंगे। यहीं से प्रवेश कर बाबा का जलाभिषेक करेंगे।”
उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से लहुराबीर, चेतगंज, कबीरचौरा, मैदागिन और चौक से इस पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। श्री राय ने कहा कि प्रदेश और देश की मंगल कामना के लिए बाबा का जलाभिषेक किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें