एडीएम प्रशासन का अधिकारियों कर्मचारियों ने फूलमालाओं से लाद कर स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान


गोरखपुर( दुर्गेश मिश्र)। लोकप्रिय मिलनसार  प्रतिभा  के धनी एडीएम  प्रशासन पुरूषोतम  दास गुप्ता सहित कलेक्ट्रेट परिवार के वरिष्ठ सदस्य  कृष्ण कुमार गौतम,  मुकेश कुमार श्रीवास्तव,  राम नगद  महेंद्र कुमार एवं श्रीमती ममता श्रीवास्तव रमाकांत अयोध्या विजय इशरत  अधिवर्षता पर सेवानिवृत होने पर इन सभी को  सम्मान के साथ  पर्यटन भवन स्थित जिलाधिकारी  सभागार में बिदाई समारोह आयोजित  कर एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह एडीएम वित्त राजस्व विनित कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव सहायक अभिलेख अधिकारी/ ओएसडी मुख्यमंत्री विनोद कुमार सिंह ने एडीएम प्रशासन सहित कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर पर्यटन भवन पर अधिकारियों कर्मचारियों ने फूलमालाओं और पुष्प गुच्छ स्मृति  चिन्ह देकर बिदाई किया। पूर्व एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने कहा कि साडे 31 वर्षों में आठ जनपदों में कुशलता पूर्वक अपनी सेवा दिया सबसे अधिक गोरखपुर में अधिकारियों और कर्मचारियों से जो सहयोग और साथ मिला वह सदैव याद किया जायेगा।2009 बैच के पीसीएस अधिकारी पुरुषोत्तम गुप्ता 1994 में इलाहाबाद से अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए आगरा झांसी जालौन फिरोजाबाद अलीगढ़ गोंडा अयोध्या में  सेवा  देते हुए 20 सितंबर 2021 में गोरखपुर एडीएम प्रशासन का पदभार ग्रहण किया था।श्री गुप्ता के उपलब्धियां और व्यवहारों को कलेक्ट्रेट परिवार सदा याद करेगा।श्री गुप्त अपने धर्मपत्नी के साथ लखनऊ गोमती नगर में अपने नए आशियाने में हंसी खुशी अपना जीवन यापन करेंगे। श्री गुप्ता के एक बेटा एक बेटी है जो बेटा सिविल सर्विस का तैयारी कर रहा बेटी कंप्यूटर इंजीनियर है। विदाई समारोह का संपूर्ण आयोजन कचहरी क्लब  कलेक्ट्रेट गोरखपुर व मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट  कर्मचारी संघ के  संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था विदाई  समारोह में मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट  कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा मंत्री विश्वेष शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कनिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश कुमार शर्मा संयुक्त मंत्री शिवकुमार मौर्य कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव संजय कुमार रविंद्र नाथ पांडे कचहरी क्लब कलेक्ट गोरखपुर से संयुक्त सचिव सुग्रीव कुमार कोषाध्यक्ष विनय सिंह लेखाकार प्रशांत तिवारी खेल सचिव अश्विनी दुबे सहित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश सिंह नाजीर कलेक्ट्रेट राकेश पांडे अमितेश ई डिस्टिक मैनेजर नीरज श्रीवास्तव चकबंदी संघ अध्यक्ष कलेक्ट्रेट  के अन्य कर्मचारी मौजूद रह कर अपने चहेते अधिकारी व कर्मचारियों को ससम्मान के साथ बिदा किया जो यादगार रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास