शिक्षा ही वह साधन है जो इंसान के जीवन स्तर को बदल सकता है - श्रीमती सारिका चतुर्वेदी
चौरी चौरा। भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन के सी एस आर कार्यक्रम के अंतर्गत चौरी चौरा शाखा द्वारा प्राथमिक विद्यालय नटवां में 300 डेस्क एवं वाटर कूलर दिया गया, जिसका लोकार्पण क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमती सारिका चतुर्वेदी द्वारा किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्रीमती सारिका चतुर्वेदी कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जो इंसान के जीवन स्तर को बदल सकता है। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में भी बताया और कहा कि भारतीय स्टेट बैंक हमेशा अपने सी एस आर के द्वारा आम इंसान के कल्याण हेतु योगदान देता है।
भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं बैठने के लिए डेस्क प्रदान करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य आसिम ने भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन का धन्यवाद किया। पर्यावरण संरक्षण हेतु क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सदस्य कल्याण प्रकाश , राम पुनीत कुमार (शाखा प्रबंधक चौरी चौरा), प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश पासवान, सहायक अध्यापक धर्मेंद्र भारती, चन्दना, गीता, सरोज, मधुबाला, सुनील सिंह, सुधीर ,सोनू, विकास आदि द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें