राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक में होगी तमाम विषयों पर चर्चा
राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक में होगी तमाम विषयों पर चर्चा
अयोध्या 19 जुलाई (वार्ता) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भवन निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक शनिवार शाम राम कथा संग्रहालय में होगी।भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। आज की बैठक में राम मंदिर परिसर में चार किलोमीटर की चार दिवारी बनाये जाने पर चर्चा होगी। ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि बाउंड्री वाल की अनुमानित लागत लगभग 45 करोड़ आयेगी। राम मंदिर की चार दिवारी में सुरक्षा उपकरण लगाये जाने और वॉच टावर बनाए जाने के साथ सेंसर लगाये जाने को लेकर भी विचार विमर्श होगा। बाउंड्री वाल के पास किसी के भी पहुंचने पर वाच टावर पर अलर्ट जारी होगा।राम मंदिर के 70 एकड़ भूमि पर अगले 15 दिन में शुरू हो बाउंड्री वाल का निर्माण शुरू होने की संभावना है। इसके साथ साथ राम मंदिर आंदोलन में लगे लोगों सम्मान को कैसे दिया जा सके और आंदोलन के स्वरूप को कहां तक प्रदर्शित किया जा सकता है, इन तमाम विषयों पर भी चर्चा होगी। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें