ॐ हिंदुत्व समन्वय सेवा संगठन की मीटिंग में सनातन संस्कृति के विस्तार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन

गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र) ।ॐ हिंदुत्व समन्वय सेवा संगठन (ॐ एच.एस.3) की कुशीनगर जिले के बोदरवार  कस्बे में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ अभिवादन ॐ, उद्घोष जय श्री राम और श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ।राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन को प्रभावशाली और विस्तारित करने के लिए संगठन के चार मूल मंत्र क्रमशः कर दर्शन ,भूमि प्रणाम , कुटुंब ऐप पर- श्री राम तथा श्रेष्ठ जनों को प्रणाम को आत्मसात करते हुए सभी सदस्यों को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि अभिवादन के लिए "हैलो" के बजाय "ॐ" और प्रतिउत्तर में "हरि ॐ" का उपयोग किया जाए, जिससे सनातन संस्कृति की गरिमा बढ़ेगी और लोगों को चिंतन की तरफ अग्रसर किया जा सकेगा।जिला अध्यक्ष चंद्रिका मिश्रा ने कहा कि संगठन में सदस्यों को प्रोत्साहित करने के लिए पदाधिकारियों को उत्साहित करना होगा और सभी सदस्यों को एकजुट होकर काम करना होगा। संगठन मंत्री जगदीश शर्मा ने कहा कि एकता में ही बल है और राष्ट्रीय प्रसारक राजेश्वर शर्मा ने बताया कि अपने धर्म को सुरक्षित रखने के लिए एकजुट रहना अति आवश्यक है।

बैठक का संचालन संगठन मंत्री जगदीश शर्मा ने किया।बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय प्रचारक राजेश्वर शर्मा, जिला अध्यक्ष चंद्रिका मिश्रा, उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता,जिला सचिव कृष्ण कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री जगदीश शर्मा आईटी सेल अभिषेक मिश्रा , स्वतंत्र प्रभार मंत्री राजकुमार निषाद, विशिष्ट आमंत्रित सदस्य चंद्र भूषण मालवीय जी ,मंडल सचिव पिपराइच दीपचंद राज ,राकेश कुमार मद्धेशिया, महेंद्र सिंह ,डा० के डी मिश्रा, डा०  रामाज्ञा सिंह,संतोष सिंह , नवनीत मिश्राऔर अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास