कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को योगी ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 26 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लखनऊ के शहीद स्मृति वाटिका में शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया।

इस मौक़े पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के महान वीर जवानों ने देश को ऐतिहासिक विजय दिलाई थी।आज उनको याद करने का दिन है।पाकिस्तान को धूल चटाकर दुनिया को हैरान कर दिया था।
योगी ने कहा “ हम भारत के उन वीर सपूतों को नमन करते हैं। आज का दिन भारत की सेना के शौर्य का भी प्रतीक है। कारगिल युद्ध पाकिस्तान ने भारत पर थोपा था जिसका मुंहतोड़ जवाब हमारे वीर जवानों ने दिया था।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन विजय के तहत दुश्मन को करारा जवाब दिया गया। कारगिल एक चुनौतीपूर्ण जगह थी जहां दिन में भी तापमान माइनस 50 डिग्री रहता है। लेकिन पाकिस्तान के कायर भारतीय सेना के पराक्रम के आगे टिक नहीं पाए।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ अमेरिका गए, और अमेरिका ने दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन वाजपेयी जी ने कहा कि चाहे अमेरिका हो या कोई भी विश्व शक्ति, भारत झुकेगा नहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास