राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ गोरखपुर ने समीक्षा बैठक किया


कैंम्पियरगंज( दुर्गेश मिश्र)। राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ गोरखपुर ने तीन ब्लाकों जंगल कौड़िया, भरोहिया और कैम्पियरगंज की संयुक्त समीक्षा बैठक क्रिस्तुराजा आईकान स्कूल पीपीगंज में किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोरखपुर गणेश प्रसाद शर्मा ने कहां कि प्रबन्धकों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी प्रबन्धकों से अपील किया। और भी पदाधिकारियों द्वारा संबोधित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एवं क्रिस्तुराजा आईकान के प्रबन्धक अजय त्रिपाठी ने सभी आगुन्तको का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमहंस सिंह, जिला महामंत्री शिवांश त्रिपाठी, जिला समीक्षा अधिकारी अरुण कुमार रावत, जिला मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल जायसवाल, ब्लाक अध्यक्ष भरोहिया डा० सुनीता सिंह, ब्लाक अध्यक्ष कैम्पियरगंज धनपत विश्वकर्मा, सत्येन्द्र यादव, गुड्डू कुमार, मोहम्मद ओबैदुल्लाह खान सहित कई विद्यालयों के प्रबन्धक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास