वाराणसी में सीबीआई के तर्ज पर काम करेगी क्राइम ब्रांच: पुलिस आयुक्त

वाराणसी, 22 जुलाई (वार्ता) वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही वाराणसी में क्राइम ब्रांच (अपराध शाखा) सीबीआई की तर्ज पर कार्य करेगी। सोमवार की सायंकाल कैंप कार्यालय के सभागार में अपराध शाखा में नियुक्त सभी विवेचकों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

श्री अग्रवाल ने कहा कि क्राइम ब्रांच पुराने मामलों की फाइलों का डंपिंग यार्ड नहीं बनेगी, बल्कि यह गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विवेचना का केंद्र होगी। केवल तकनीकी और कानूनी जानकारी रखने वाले विवेचक ही विवेचना करेंगे।
आधुनिक विवेचना के साथ डिजिटल साक्ष्यों को एकत्र किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच और तकनीकी विशेषज्ञों का उपयोग अधिकतम किया जाएगा। डिजिटल साक्ष्यों की जांच विशेषज्ञों की टीम द्वारा की जाएगी। प्रत्येक सप्ताह विवेचनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास