टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया ‘ऐस प्रो’
टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया ‘ऐस प्रो’
लखनऊ, 16 जुलाई (वार्ता) टाटा मोटर्स ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को छोटा मालवाहक वाहन ‘एस प्रो’ काे तीन लाख 99 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में लाॅन्च किया।टाटा ऐस प्रो पेट्रोल, बाय-फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) और इलेक्ट्रिक वैरिएंट्स में उपलब्ध है जिसकी बुकिंग देश भर में 1250 कॉमर्शियल व्हीकल्स सेल्स टचप्वाइंट्स या टाटा मोटर्स के ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म, फ्लीट वर्स, पर की जा सकती है।गौरतलब है कि टाटा मोटर्स ने करीब 30 साल पहले कमर्शियल वाहन ‘ऐस’ बाजार में उतारा था जिसने छोटा हाथी नाम के साथ लोकप्रियता हासिल की थी। एस का नया वर्जन एस प्रो के बारे में टाटा मोटर्स के बिक्री एवं विपणन विभाग के वरिष्ठ महाप्रबंधक ने बताया कि ऐस प्रो की कीमत 3.99 लाख रखी गयी है जबकि सीएनजी व पेट्रोल से युक्त वाहन की शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये तथा इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत 6.75 लाख रुपये से शुरु होगी।
उन्होने बताया कि वाहन की लोड क्षमता 750 किग्रा है जबकि ईवी माडल एक बार चार्ज होने पर 155 किमी तक का माइलेज दे सकता है।
टाटा मोटर्स के एक्जीक्यूटिव ऑफीसर गिरीश वाघ ने कहा, ‘टाटा ऐस ने भारत में कार्गो परिवहन को बदल दिया था। पिछले 20 सालों में, इसने 25 लाख से ज्यादा उद्यमियों को सशक्त किया है जबकि टाटा ऐस प्रो इस विरासत को नई पीढ़ी के लिए और बेहतर बनाता है। यह स्थिरता, सुरक्षा और लाभ देने के लिए बनाया गया है, इससे महत्वाकांक्षी उद्यमियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ज्यादा कमाई की संभावनाएं बढ़ती हैं।”
टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड (एससीवीपीयू) पिनाकी हल्दर ने कहा, “ टाटा ऐस प्रो को ग्राहकों की जरूरतों को समझकर बनाया गया है और इसे कई तरह के कामों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे लाखों किलोमीटर तक अलग-अलग इलाकों और मौसम में कठिन परीक्षणों में आजमाया गया है। यह पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे कई ईंधन विकल्पों, सस्ती कीमत और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के साथ आता है, जो इसे हर तरह के काम के लिए मूल्यवान बनाता है।”

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें