अखिलेश की चुप्पी हैरान करने वाली, भाजपा नहीं सहेगी महिलाओं का अपमान: बेबी रानी

लखनऊ, 28 जुलाई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और लोकसभा सांसद डिंपल यादव के अपमान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुखर हो गई है। उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को कहा कि हम महिलाओं का अपमान स्वीकार नहीं करेंगे, फिर चाहे वह किसी भी दल की हों।

सुश्री मौर्य ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि भाजपा डिंपल यादव को लेकर दिए गए बयान की घोर निंदा करती है,लेकिन समाजवादी पार्टी अपने वोट बैंक के लालच में अपनी महिला नेता का बचाव भी नहीं कर पा रही है।
उन्होने मौलाना साजिद रशीदी के बयान की आलोचना करते हुए अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा “ मौलाना के बयान पर अखिलेश की चुप्पी हैरान करने वाली है। क्या वोट बैंक के लालच में अखिलेश को अपनी पत्नी का अपमान भी स्वीकार है।”
उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री ने कहा कि, भाजपा की विचारधारा और समाजवादी पार्टी की विचारधारा में अंतर है। सपा को वोट बैंक और महिला के सम्मान में किसी एक को चुनना हो तो वह वोट बैंक को चुनेगी।
मौर्य ने समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि “ लड़की हूं लड़ सकती हूं “ नारा देने वाली महिला सांसद प्रियंका गांधी भी चुप हैं ।
दरअसल, 22 जुलाई को सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई नेताओं के साथ मस्जिद में बैठक की थी जिसके बाद राजनीति गरमा गई है । अब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर शेयर की जा रही है । अखिलेश के इस कदम के बाद अब भाजपा ने उन पर निशाना साधा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास