गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

गोरखपुर( दुर्गेश मिश्र)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक व पारिवारिक समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने हर फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को संबंधित मामलों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए।

गोरखनाथ मंदिर मीडिया ग्रुप द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से गरीब, महिला, वृद्धजन व दिव्यांगजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने को कहा। सीएम योगी का यह संवेदनशील रवैया जनता के बीच एक बार फिर भरोसा मजबूत करता दिखाई दिया।

जनता दर्शन कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास