मोदी, शाह, रिजिजू ने मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

 मोदी, शाह, रिजिजू ने मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

मोदी, शाह, रिजिजू ने मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली 19 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन को चुनौती देने वाले अग्रणी योद्धाओं में से एक बताया।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। वे ब्रिटिश शासन को चुनौती देने वाले अग्रणी योद्धाओं में से एक थे। उनका साहस और पराक्रम भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।'

श्री शाह ने महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की जयंती पर पोस्ट ने लिखा, '1857 के संग्राम के नायक, अद्वितीय योद्धा व राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मंगल पांडे जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।' उन्होंने कहा कि मंगल पांडे ने अपने साहस और पराक्रम से अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। उनके नेतृत्व में बैरकपुर छावनी आजादी की क्रांति का केंद्र बन गई और इससे देशभर में स्वतंत्रता की लहर फैल गई।

श्री रिजिजू ने भी मंगल पांडे को नमन करते हुए कहा, '1857 की क्रांति के अग्रदूत, मां भारती के वीर सपूत और अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर शत्-शत् नमन। देश की स्वाधीनता व सांस्कृतिक स्वाभिमान के लिए उनका त्याग और समर्पण अविस्मरणीय है।'

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगल पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'मां भारती के वीर सपूत, प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक और अमर बलिदानी मंगल पांडे की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं। उनका त्याग, समर्पण एवं बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास