प्रेम चंद्र गुप्ता ने क्षेत्रीय समाचार एकांश गोरखपुर में पदभार संभाला


गोरखपुर। वर्ष दो हजार तेरह बैच के भारतीय सूचना सेवा (ग्रुप बी) के अधिकारी प्रेम चंद्र गुप्ता ने सोमवार को क्षेत्रीय समाचार एकांश आकाशवाणी गोरखपुर में बतौर समाचार सम्पादक पदभार संभाल लिया। इससे पहले वह सूचना और प्रसारण मंत्रालय में और पत्र सूचना कार्यालय भोपाल में सेवाएं दे चुके हैं। भारतीय सूचना सेवा से पहले प्रेम चंद्र गुप्ता विभिन्न राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में योगदान दे चुके हैं। आकाशवाणी गोरखपुर के केंद्र निदेशक राहुल सिंह सहित केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पदभार संभालने के बाद श्री गुप्ता ने गोरखनाथ मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया और गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास