नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक का दौर जारी

अयोध्या 28 जुलाई (वार्ता) सावन झूला मेला एवं सावन माह के तीसरे सोमवार के चलते देर रात्रि से रामपथ, धर्मपथ, रामपैडी, नयाघाट, रामकथा पार्क सहित सभी प्रमुख स्थानों पर शिव भक्त कावरियों एवं अन्य श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आ गई।

सुबह अयोध्या सरयू तट पर श्रद्धालु स्थान और पूजन अर्चन शुरू कर दिए। भोर से ही रामपैडी स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर पर कावरियों की लंबी कतार लग गई। पुलिस बैरियर लगाकर भीड़ को नियंत्रित कर छोटी छोटी टोली में दर्शनार्थियों को दर्शन करने के लिए छोड़ रही है।
सावन के तीसरे सोमवार पर रामनगरी अयोध्या भक्ति में डूबी हुई है। सिद्ध पीठ नागेश्वरनाथ मंदिर में तड़के 4 बजे से जलाभिषेक का क्रम जारी है। श्रद्धालु सरयू स्नान के बाद भगवान राम के पुत्र कुश द्वारा स्थापित इस ऐतिहासिक शिवालय में जल चढ़ा रहे हैं।
मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को गर्भगृह में सीमित संख्या में प्रवेश दिया जा रहा है। एक ओर से मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर से निकास की व्यवस्था की गई है ताकि भीड़ को सुचारु रूप से नियंत्रित किया जा सके।
सावन के इस पावन दिन पर नागेश्वरनाथ मंदिर सहित अयोध्या के अन्य शिवालयों में भी कांवड़ियों और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। प्रशासन क्राउड कंट्रोल में जुटा है, जबकि मंदिर समिति श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रख रही है।
जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि यातायात प्रतिबंध और बैरिकेड श्रद्धालुओं के लिए कष्टकर न बने इसका भी पूरा ख्याल रखा गया है। मेला अधिकारी योगानंद पाण्डेय ने बताया कि सावन झूला मेला, सावन का सोमवार होने के कारण आज अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ है और कल नाग पंचमी और मंगलवार के कारण श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास