धार्मिक आज़ादी के हनन पर चुप नहीं रहेंगे : राहुल

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में दो ननों के साथ हुआ व्यवहार अत्यंत निंदनीय है और कांग्रेस धार्मिक आजादी के हनन की ऐसी घटनाओं को सहन नहीं करेगी।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा "छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों को उनकी आस्था के कारण निशाना बनाकर जेल भेज दिया गया -यह न्याय नहीं बल्कि भाजपा- आरएसएस का गुंडाराज है। यह एक खतरनाक पैटर्न को दर्शाता है और इस शासन में अल्पसंख्यकों का व्यवस्थित उत्पीड़न है।"
उन्होंने कहा "यूडीएफ सांसदों ने आज संसद में विरोध प्रदर्शन किया। हम चुप नहीं बैठेंगे। धार्मिक स्वतंत्रता एक संवैधानिक अधिकार है। हम उनकी तत्काल रिहाई और इस अन्याय के लिए जवाबदेही की मांग करते हैं।"
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पुलिस ने मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में दो ननों सहित तीन लोगों को धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास