पौधारोपण से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है - संजीव कुमार श्रीवास्तव
चौरी चौरा। सेंट्रल एकेडमी चौरी चौरा में आज 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक अपनी सहभागिता दिखाई।
इस अवसर पर निदेशक सृंजय कुमार मिश्रा ने कहा कि अब प्रकृति को हरा भरा करने का समय आ गया है अब भी हम सभी नहीं चेते तो मानव जीवन का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा पौधारोपण से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है, पर्यावरण से हमारा रिश्ता जीवन की जिम्मेदारी की तरह है। तथा हम सभी को जल ,जंगल ,जमीन को संरक्षित करने का संकल्प लेना होगा तभी हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह पाएगा।
इस अवसर पर निदेशिका अनुराधा मिश्रा सहायक निदेशक अमन आकाश मिश्रा, विमला पांडे, सुशील कुमार नायक, राकेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, दानवीर सिंह, अनिल कुमार पांडे, अनीता पासवान, प्रतिमा उपाध्याय, नरेंद्र त्रिपाठी, नीलिमा शुक्ला,अनीता गुप्ता, किरन जयसवाल, सीमा राय, वंदना त्रिपाठी, पवन उपाध्याय, आदित्यनाथ कुशवाहा, अमरजीत कौर, राज नारायण पांडे, अश्वनी त्रिपाठी, संजय कुमार द्विवेदी, अंजलि जायसवाल, नागेंद्र प्रसाद, रजनीश सिंह, घनश्याम सिंह, अनिरुद्ध यादव, इसरार अहमद, योगेंद्र श्रीवास्तव, गर्विता श्रीवास्तव, कुसुम यादव, रीता चतुर्वेदी, प्रभात कुमार,असलम खान, अशोक सिंह अभी प्रताप चौहान, छवि जायसवाल, इशिता, जायसवाल, परिधि, प्रशंसा आन्या, प्रतिज्ञा साहनी, तेजस्वी यादव, प्रिंस जायसवाल, वरुण यादव, तरुण गुप्ता, आस्था वाजपेई, समृद्धि मिश्रा, प्रतिज्ञा, प्रशंसा, ओलिक, सार्थक,आराध्य, अनू, वीर जायसवाल के साथ-साथ समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें