फिरोजाबाद में सिरसा नदी के पुनर्जीवन से किसानो के चेहरे खिले
फिरोजाबाद में सिरसा नदी के पुनर्जीवन से किसानो के चेहरे खिले
लखनऊ 16 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आहृान पर विलुप्त हो चुकी सिरसा नदी में जल प्रवाह देखकर किसानो के चेहरे चमक उठे हैं।मुख्य विकास अधिकारी शत्रुघन वैश्य ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जल संकट के समाधान के लिए पुरानी नदियों को पुनर्जीवित करने का विशेष अभियान चलाया गया है। उसी क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम और नागरिकों के श्रमदान के द्वारा दशकों से बंद पड़ी हुई सिरसा नदी को एक बार फिर पुनर्जीवित करने का काम किया गया है।उन्होने बताया कि जनसहयोग से बंद पड़ी 108 किलोमीटर की लंबी नदी का पुनरोद्धार किया गया,जिसका लाभ क्षेत्र के 49 गांव के किसान और ग्रामीणो को मिल सकेगा। बंद पड़ी नदी में एक बार फिर से जल का बहाव देख कर क्षेत्र के लोगों के चेहरे खिल उठे है। क्षेत्र के पानी की संकट के साथ-साथ फसल और पर्यावरण संरक्षण मे सुधार होगा ।नदी के आसपास आने वाले पक्षी जानवर जल का लाभ ले सकेंगे।
बंद पड़ी सिरसा नदी के पुनरोद्धार से मुख्यमंत्री का बंद पडी नदियों को दोवारा सिंचित योग्य वनाने और पुरानी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने का विजन साकार हुआ है। नदी के पुनरोद्धार से जिले के टूंडला, नारखी , मदनपुर, फिरोजाबाद शिकोहावाद विकास खंड के लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। जिलाधिकारी द्वारा विशेष पहल करके नदी के किनारे 75 हजार पौधों का रोपण किया गया है जिसकी क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण में विशेष भूमिका रहेगी। नदी किनारे विशेष तट वनाये जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें