साधू संतों ने योगी को दी बधाई
प्रयागराज 28 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कीर्तिमान रचने वाले योगी आदित्यनाथ को साधू संतो ने बधाई दी है और उनकी दीर्घायु की कामना की है। योगी आदित्यनाथ ने लगातार आठ वर्ष चार महीने 10 दिन तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है।श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य शांडिल्य जी महाराज ने इस ऐतिहासिक पल के लिए योगी आदित्यनाथ को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने रामराज की स्थापना की है। एक संत होने के बावजूद जिस तरह से उन्होंने उत्तर प्रदेश की शासन सत्ता संभाली है वह अपने आप में मिसाल है।
साधु संतों ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ लंबे समय तक प्रदेश की बागडोर संभाले ऐसी कामना करते हैं। योगी की छवि हिंदू हृदय सम्राट की है। पूरे प्रदेश और देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनकी डिमांड है। जिस तरह से उन्होंने यूपी को सुव्यवस्थित किया है, इसी तरह से वे आगे भी प्रदेश का नेतृत्व करते रहें ऐसी कामना करते हैं।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें