"गुरु पूर्णिमा महापर्व"
गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र)।अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के उपजोन कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर पर 10 जुलाई 2025 दिन बृहस्पतिवार को प्रातः काल 7 बजे से पर्व पूजन, गुरुदीक्षा संस्कार और यज्ञायोजन के साथ गायत्री परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूम-धाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा जिसकी तैयारी बहुत जोर-शोर से चल रही है।
गुरु पूर्णिमा के दिन गायत्री परिजन वेद मूर्ति तपोनिष्ठ युग ऋषि गुरुदेव पंडित श्रीराम आचार्य जी के प्रति अपनी आस्था निष्ठा श्रध्दा और विश्वास व्यक्त करते हुए गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।
कार्यक्रम मे पर्व पूजन, गुरुदीक्षा संस्कार के पश्चात पंच कुण्डीय यज्ञशाला मे गायत्री महायज्ञ अनगिनत पालियों मे दोपहर तक चलेगा।
गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्था एवं उपजोन कार्यालय के केंद्रीय प्रतिनिधि श्री अशोक तिवारी जी, श्री प्रभा शंकर दुबे जी, श्री जगन्नाथ द्विवेदी जी, बाबू श्री आलोक सिंह जी, श्री सुनील दुबे जी संयुक्त रुप से सभी परिजनों भावना शीलों धर्म प्रेमी से समय से सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील किये है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें