केन्द्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान के प्रयास से चौरी चौरा में रुकेगी इंटरसिटी

गोरखपुर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान के सतत प्रयासों से गोरखपुर - वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15103/15104 का अब चौरा चौरी  रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है। यह निर्णय क्षेत्रीय यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, जो लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रहे थे। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री पासवान ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस जनहितकारी निर्णय के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे गोरखपुर और बनारस के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा जिससे क्षेत्रीय वासियों में काफी हर्ष है। विशेषकर छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को उक्त स्टेशन से सीधे इंटरसिटी पकड़ने की सुविधा मिलने से समय और संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह ठहराव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के विज़न का सशक्त उदाहरण है। यह एक सराहनीय कदम है। इससे रेल यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा और रेलवे के आय में भी वृद्धि होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास