योगी ने रवि किशन को इशारों इशारों में दी चेतावनी

लखनऊ/ गोरखपुर, 24 जुलाई ( वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को सांसद रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा कि इन्होंने नाले के ऊपर अतिक्रमण कर रखा है। यदि नाला चोक हुआ तो कार्रवाई तय है।

गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि लोग नालों पर कब्जा कर अवैध निर्माण करा लेते हैं, लेकिन अब ऐसी तकनीक आ गई है कि तुरंत पता चल जाता है कि नाले पर निर्माण किया गया है और नाला चोक हो गया है, अब एक बटन दबाते ही नाला साफ हो जाएगा।
योगी ने सांसद रवि किशन को नसीहत देते हुए कहा कि रामगढ़ ताल इलाके में कई जगहों पर अतिक्रमण है । सांसद ने भी अपना घर बनवा लिया है।
योगी ने इशारों इशारों में ही कहा कि नालों पर अवैध निर्माण से अगर दिक्कत होती है, तो कार्रवाई तय है। नाला चोक हुआ तो नगर निगम से एक बटन दबेगा और नाला साफ हो जाएगा।
गौरतलब है कि योगी ने गुरुवार को गोरखपुर नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में 250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
राय प्रदीप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास