पांच देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे मोदी

 

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की आठ दिन की यात्रा संपन्न होने के बाद गुरुवार सुबह स्वदेश लौट आए।

प्रधानमंत्री दो जुलाई को घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर रवाना हुए थे।

यात्रा के अंतिम चरण में वह बुधवार को नामीबिया पहुंचे थे जहां उन्होंने नामीबियाई राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की।

श्री मोदी ने नामीबिया की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित किया।

इससे पहले ब्राजील में उन्होंने 17 वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लिया और सदस्य देशों के सामने विभिन्न विषयों पर भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास