गोरखपुर के प्रमुख शिव मंदिरों पर हुई पुष्प वर्षा
गोरखपुर 23 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सावन शिवरात्रि के मौके पर प्रमुख शिव मंदिरों पर श्रद्धार्चन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर उनकी आस्था को हार्दिक सम्मान दिया गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सावन माह में प्रदेश में जगह.जगह कांवड़ियों और शिवभक्तों पर पुष्प
वर्षा की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को गोरखपुर और संतकबीरनगर के प्रमुख शिव मंदिरों पर आए श्रद्धालुओं पर
हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर उनकी आस्था का अभिनंदन किया गया।
गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर, प्राचीन मानसरोवर मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर, भौवापार स्थित
मुंजेश्वर नाथ मंदिर, पिपराइच स्थित मोटेश्वर शिव मंदिर तथा संतकबीरनगर के तामेश्वर नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं पर
हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें