यूपी में मानसून शुरू होने के बाद अब तक 10 फीसदी अधिक बारिश

लखनऊ, 09 अगस्त (वार्ता) मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून की शुरुआत के बाद से 10 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। एक जून से आठ अगस्त तक उत्तर प्रदेश में 10 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार राज्य में अब तक सामान्य 416.4 मिमी बारिश के मुकाबले 457.2 मिमी बारिश हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य 443.7 मिमी बारिश के मुकाबले 427.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से चार फीसदी कम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य 378.3 मिमी बारिश के मुकाबले 499.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 32 प्रतिशत अधिक है।
पिछले कई दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है जिससे जन जीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी में एक से सात अगस्त के बीच असाधारण रूप से भारी बारिश हुई, जो सामान्य से लगभग 103 प्रतिशत अधिक है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस अवधि के लिए सामान्य 51.4 मिमी बारिश के मुकाबले 104.1 मिमी बारिश हुई जो इसकी औसत साप्ताहिक वर्षा से दोगुने से भी अधिक है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य 51.5 मिमी बारिश के मुकाबले 98 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 90 प्रतिशत अधिक है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य 51.4 मिमी बारिश के मुकाबले 112.9 मिमी बारिश हुई जो 120 प्रतिशत अधिक है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ये आंकड़े बरकरार रहने की उम्मीद है, क्योंकि मानसून के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं। सितंबर के अंत तक राज्य में औसत या औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में, राजधानी लखनऊ में सामान्य 4.4 मिमी बारिश के मुकाबले 22.5 मिमी बारिश हुई, जो औसत से 481 प्रतिशत अधिक है। कुल मिलाकर, इस मानसून सीज़न (1 जून से 8 अगस्त-शुक्रवार तक) में, लखनऊ में सामान्य 370.1 मिमी बारिश के मुकाबले 381.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से तीन प्रतिशत अधिक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास