पूर्वोत्तर रेलवे के 114 रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग

गाेरखपुर, 11 अगस्त (वार्ता) पूर्वोत्तर रेलवे ने आधुनिकीकरण के क्रम में अब तक 114 रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रानिकइंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि डिजिटलाइजेशन की दिशा में इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग सिस्टम एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ट्रेन के संचालन को सुरक्षित और सुगम बनाती है। इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग मानवीय त्रुटि की सम्भावना को कम करता है, जिससे संरक्षा मे सुधार होता है, यह सिस्टम तेजी से कार्य करता है, जिसके फलस्वरूप ट्रेनों का आवागमन बेहतर होता है। इसका मेंटनेंस कम है, भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुये इस सिस्टम को अपडेट करना आसान है तथा इसे कम स्थान पर स्थापित किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के 114 स्टेशनों पर यह प्रणाली स्थापित हो चुकी है, जिसमें लखनऊ मंडल के 44, वाराणसी मंडल के 56 तथा इज्जतनगर मंडल के 14 स्टेशन सम्मिलित हैं। इन स्टेशनों पर रूट की सेटिंग माउस के एक क्लिक से सम्भव हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास