चुनाव आयोग अब तक सिर्फ 14 शपथ पत्रों के बारे में दे सका है जानकारी: अखिलेश

लखनऊ 21 अगस्त (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव आयोग,भाजपा और जिलाधिकारी की तिकड़ी अब तक उनके द्वारा दिये गये 18 हजार शपथ पत्रों में सिर्फ 14 के बारे में आधी अधूरी जानकारी उपलब्ध करा सकी हैै।

उन्होने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग से लेकर ज़िलाधिकारी तक और सीओ से लेकर लेखपाल तक सब जुगाड़ करने के बाद भी ‘भाजपा, चुनाव आयोग, ज़िलाधिकारी की तिकड़ी’ अभी तक, हमारे द्वारा दिये गये 18 हज़ार एफ़िडेविट में से सिर्फ़ 14 शपथपत्रों के बारे में ही, वो भी ‘आधी-अधूरी-निराधार’ सफ़ाई दे पायी है। 18 हजार हलफ़नामों में से 14 को कम भी कर दें तो भी 17986 का हिसाब बाक़ी है। यही है हक़ का गणित।”
श्री यादव ने कहा “न चलेगी हक़मारी, न मतमारी। इस बार पीडीए सरकार हमारी।” भाजपा ने पीडीए समाज का वोट कटवाकर या कुछ समय के लिए हटवाकर वोट का हक़ छीना था, अब पीडीए समाज ने ठान लिया है कि वो भाजपा सरकार को हमेशा के लिए ही हटा देगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास