बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों की सूची 15 अगस्त तक उपलब्ध कराने के निर्देश

लखनऊ 08 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों की सूची 15 अगस्त तक उपलब्ध कराने के निर्देश सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिये हैं।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक व बीएसए को निर्देश दिया है कि वे संबंधित जिलों में चल रहे बिना मान्यता वाले सभी विद्यालयों की जांच कर व कार्यवाही करके 15 अगस्त तक सूचना अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा है।
उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि जिले में कोई बिना मान्यता का विद्यालय चलता हुआ मिलेगा तो इसके लिए बीएसए व बीईओ ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि एक जुलाई को जारी निर्देश के बाद भी अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, रायबरेली, अयोध्या, सीतापुर, चित्रकूट, फिरोजाबाद, सिद्धार्थनगर, कौशांबी, फर्रुखाबाद, मिर्जापुर, पीलीभीत, उन्नाव, बिजनौर, संतकबीरनगर, झांसी, लखीमपुर खीरी, औरैया, मैनपुरी व फतेहपुर को छोड़कर अन्य जिलों ने रिपोर्ट नहीं भेजी है। ऐसे जिलों को निर्देश जारी कर जल्द सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास